भारत का सामान्य ज्ञान, जनरल अवारनेस | part 22 - Gangax

  सामान्य ज्ञान, जनरल अवारनेस या स्टेटिक जीके, 25 प्रश्न :-

1. कौनसी नदी घाटी कर्नाटक राज्य की पश्चिमी घाट पर्वत श्रृंखला से निकलती है और जिसकी नोय्यल काबिनी, अर्कावती और अमरावती जैसी कई सहायक नदियां हैं?         उत्तर :- कावेरी 

2. कौनसा S-ब्लॉक तत्व एक चांदी के समान सफेद धातु है, जिसका उपयोग जाइरोस्कोप, कमानी, विद्युतसंपर्क, स्पॉट वेल्डिंग, इलेक्ट्रोड और गैर-स्पार्किंग उपकरण बनाने के लिए तांबे या निकल के मिश्र धातु में किया जाता है?         उत्तर :- बेरिलियम 

3.  किसे संविधान के दस्तावेज का मसौदा तैयार करने वाली संविधान सभा के कानूनी सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया थ?        उत्तर :- बी. एन. राव

4.  भारत ने किसे हराकर अपना पहला महिला अंदर-19 T20 क्रिकेट विश्व कप 2023 जीता हैं?        उत्तर :- इंग्लैंड 

5.  भारतीय रेलवे की लगभग कुल मार्गीय लंबाई कितनी है?        उत्तर :- 67,955 क्रम 

6.  मोहिनीअट्टम किस राज्य की नृत्य शैली है?        उत्तर :- केरल 

7.  किस संगीत निर्देशक को 'पंचम' के नाम से जाना जाता है?        उत्तर :- आर. डी. बर्मन 

8.  माइक्रोफाइनेंस सेक्टर (NBFC-MFI) में काम करने वाली एनबीएफसी (NBFC) के लिए एक अलग श्रेणी का निर्माण किस समिति की सिफारिश पर किया गया था?        उत्तर :- मालेगाम समिति 

9. किस बल के कारण भारत में दक्षिणी गोलार्ध की व्यापारिक पवने विषुवत वृत्त को पार करने के बाद दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पूर्व की ओर बहने लगती हैं?         उत्तर :- कोरिआलिस बल 

10.  कौनसे भारतीय राज्य फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप फुटबॉल 2022 के मेजबान थे?        उत्तर :- महाराष्ट्र, गोवा, ओडिशा 

11.  2021 में चीन का मानव विकास सूचकांक (ह्यूमन डेवलपमेंट इंडेक्स- HDI ) क्या था?        उत्तर :- 0.768

12.  मुक्त उद्यम अर्थव्यवस्था की तीन विशेषताएं कौन से हैं?        उत्तर :- 1.निर्यात मांग एवं आपूर्ति की ताकतों पर आधारित होते हैं, 2. कारक लाभ उत्पादन के कारकों के उत्पादकता पर आधारित होते हैं, 3. आर्थिक निर्णय बाजार द्वारा नियंत्रित होते हैं.

13. भारत में कौनसा नियामक निकाय माइक्रो फाइनेंस संस्थाओं की देखरेख करता है?         उत्तर :- भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) 

14. शेरशाह सूरी का मकबरा भारत के किस राज्य में है?         उत्तर :- सासाराम, बिहार 

15. समाज के कमजोर वर्गों को सामाजिक न्याय दिलाने के लिए महाराष्ट्र में किस संघ का गठन किया गया था?         उत्तर :- सत्य शोधक समाज

16.  ₹1 का सिक्का और नोट कौन जारी करता है?     उत्तर :- वित्त सचिव के हस्ताक्षर के साथ वित्त मंत्रालय जारी करता है।

17. कौनसा शब्द भारतीय संविधान की मूल प्रस्तावना का हिस्सा शुरुआत में नहीं था?         उत्तर :- धर्मनिरपेक्ष 

18. कौनसा अनुच्छेद कहता है की माता-पिता या संरक्षक, 6 वर्ष से 14 वर्ष तक की आयु वाले अपने यथास्थिति, बालक या प्रतिपाल्य के लिए शिक्षा के अवसर प्रदान करें?         उत्तर :- 51A(k)

19. पीएम दक्ष योजना के तहत प्रति प्रशिक्षु कितना वेतन मुआवजा प्रदान किया जाता है?         उत्तर :- 3000 रूपये 

20.  किस टीम ने क्रिकेट की पहली वूमेंस प्रीमियर लीग 2023 जीती?        उत्तर :- मुंबई इंडियंस

21.  सर्वप्रथम हरित क्रांति शब्द का प्रयोग किसने किया था?        उत्तर :- सर विलियम गौड

22. बलकार सिद्धू को किसमें उनके योगदान के लिए संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया गया?         उत्तर :- पंजाब के लोकनृत्य 

23. 1834 में किसने एक नियम प्रतिपादित किया जिसके अनुसार प्रवाह में परिवर्तन से प्रेरित विद्युत धारा परिवर्तन उत्पन्न करने वाले प्रभाव का प्रतिरोध करती है?         उत्तर :- हेनरिक फ्रेडरिक लेंज

24.  करमा, चैत्रोल, लोहड़ी, भथुकम्मा किन राज्यों के सांस्कृतिक उत्सव है?       उत्तर :- क्रमशः झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, तेलंगाना, 

25.  बायोगैस का मुख्य घटक कौन सा है?      उत्तर :- मीथेन 




और प्रश्न जो आपको जानने चाहिए :- 
























एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ