भारत का सामान्य ज्ञान, जनरल अवारनेस | part 24 - Gangax

 सामान्य ज्ञान, जनरल अवारनेस या स्टेटिक जीके, 25 प्रश्न :

SSC CHSL 2023 TIER-1, 04/08/2023 ( SHIFT-4)

1.   कुंभ मेला और संगम किस राज्य में  है?       उत्तर :- उत्तर प्रदेश 

2.   गैर कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम जो आतंकवादी गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों और संघो की कुछ गैरकानूनी गतिविधियों के लिए अधिक प्रभावी रोकथाम का प्रावधान करता है को भारत में पहली बार किस वर्ष लागू किया गया था?       उत्तर :- 1967

3. 11वीं शताब्दी में किस चोल शासक की सेना बंगाल पर आक्रमण करने के लिए गंगा तक पहुंच गई थी?         उत्तर :-  राजेंद्र प्रथम 

4.  किसका प्रयोग सोलर कुकर में किया जाता है?     उत्तर :- दर्पण 

5.  भारत की जनगणना 2011 के अनुसार भारत की ग्रामीण जनसंख्या का प्रतिशत कितना है?        उत्तर :- 68.8%

6.  भारतीय संविधान का अनुच्छेद 51A कब लागू हुआ?        उत्तर :- 3 जनवरी 1977

7.  करमा आदिवासी नृत्य शैली का संबंध भारत के किस राज्य से है?        उत्तर :- छत्तीसगढ़ 

8. लता मंगेशकर को भारत रत्न किस वर्ष मिला था?         उत्तर :- 2001

9. कौन सा कथन सत्य है?

(a). मुद्रा की पूर्ति एक स्टॉक अवधारणा है 

(b). मुद्रा की पूर्ति की M3 माप में जनता के पास मौजूद करेंसी और सिक्के शामिल नहीं है         उत्तर :- कथन A सही है 

10.   लोकप्रिय नृत्यांगना और अभिनेत्री हेमा मालिनी को सन 2000 में कौनसा सम्मान मिला?       उत्तर :- पद्म श्री 

11. एस्टर में किस प्रकार की गंध होती है?         उत्तर :- फलों जैसी मीठी महक 

12.  माइक्रोवेव आवृत्ति संकेतों को दोलन और प्रवर्धित करने के लिए उपयोग की जाने वाली तापायनी इलेक्ट्रॉन नली का नाम क्या है?       उत्तर :- क्लाइस्ट्रोन

13.   बैरन दीप कहां स्थित है?       उत्तर :- अंडमान सागर

14.  भारत की आजादी के समय औद्योगिक क्षेत्र किन उद्योगों तक मुख्यतः सीमित था?        उत्तर :- सूती वस्त्र व जूट

15.  एफसी (FC) पर एनडीपी (NDP) साथ ही विदेश से निवल कारक आय किसके बराबर है?        उत्तर :- FC पर NNP

16.  2023 में नीति आयोग के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?        उत्तर :- बीवीआर सुब्रमण्यम 

17.   किस टीम ने रणजी ट्रॉफी 2022-23 जीती है?       उत्तर :- सौराष्ट्र 

18.   किस फसल को उत्तम अनाज के रूप में वर्गीकृत किया गया है?       उत्तर :- गेहूं 

19.  किस पेशवा शासक ने ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के साथ बेसिन की संधि पर हस्ताक्षर किए?        उत्तर :- बाजीराव द्वितीय 

20. किसी देश के सकल घरेलू उत्पाद के मूल्य को प्राप्त करना संभव है, मुद्रा का कौन सा कार्य यहां लागू होता है?     उत्तर :- लेखा कि इकाई 

21.  प्रथम ओलंपिक खेल किस वर्ष आयोजित किए गए थे?        उत्तर :- 1896

22. नाफेड (NAFED) के संबंध में दिए गए कथनों में कौन सा सही है?

(a). नाफेड बहु राज्य सहकारी समिति अधिनियम के तहत पंजीकृत है

(b). इसकी स्थापना किसानों के लाभ के लिए कृषि उपज के सहकारी विपणन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई थी?         उत्तर :- दोनो कथन सही है। 

23.   बर्मिंघम में आयोजित 2022 राष्ट्रमंडल खेल में भारत ने कितने पदक जीते?       उत्तर :- 61

24.  भारतीय संविधान में किसे संवैधानिक उपचार के अधिकार के रूप में वर्गीकृत किया गया है?        उत्तर :- अनुच्छेद 32-34

25. क्योटो प्रोटोकॉल की पहली प्रतिबद्धता अवधि का लक्ष्य कितनी ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन स्तरों को 5.2% तक काम करना है?         उत्तर :- 6




और प्रश्न जो आपको जानने चाहिए :- 
























एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ