भारत का सामान्य ज्ञान, जनरल अवारनेस | part 19 - Gangax

     सामान्य ज्ञान, जनरल अवारनेस या स्टेटिक जीके, 25 प्रश्न :-

1. किसे साल 1909 में व्यावहारिक बेतार के तार के विकास के लिए कार्ल फर्डिनेंड ब्रोन के साथ भौतिकी के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था?         उत्तर :- गुगलीओ मार्कोनी

2. पंडित शिवकुमार शर्मा किस वाद्य यंत्र के लिए जाने जाते हैं?        उत्तर :- संतूर 

3.  बैंकिंग एजेंट के रूप में नियुक्त की गई महिला एसएचजी ( SHG) को किस नाम से जाना जाता है?        उत्तर :- बैंक सखी

4.  किण्वन क्रिया के दौरान एल्कोहल निर्माण के उप-उत्पाद के रूप में कौन सा पोटैशियम अम्ल लवण प्राप्त होता है?        उत्तर :- पोटैशियम बाइटाट्रेट 

5.  मुंडारी नृत्य किस भारतीय राज्य के आदिवासी समुदाय से संबंधित है?        उत्तर :- झारखंड 

6.   2014 में, सूक्ष्म ऋणदाता बंधन फाइनेंशियल सर्विसेज जिसका मुख्यालय कहां स्थित है को आरबीआई द्वारा एक यूनिवर्सल बैंक शुरू करने के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दी गई थी?       उत्तर :- कोलकाता 

7.  सोमनाथ मेला, सूरजकुंड मेला, बाणेश्वर मेला और चंपाकुलम नौका दौड़ भारत के किन राज्यों में आयोजित होती है?        उत्तर :- क्रमशः गुजरात, हरियाणा, राजस्थान, केरल

8.  मध्य अक्षांश मरुस्थल कितने डिग्री उत्तर और दक्षिण के बीच पाए जाते हैं जो उपोष्णकटिबंधीय उच्च दाब वाले क्षेत्र के धुव्रों की ओर है?        उत्तर :- 35° व 60° 

9.  कोरापुट जिले में पंचपतमाली भंडार किस खनिज के लिए प्रसिद्ध है?        उत्तर :- बाक्साइट 

10.  किस आंग्ल-मराठा युद्ध के परिणामस्वरुप पेशवाओं के प्रांतों का विलय मुंबई प्रेसिडेंसी में हो गया?        उत्तर :- तीसरे आंग्ल-मराठा युद्ध 

11. किसी वस्तु के अंतिम वस्तु के रूप में पहचाने जाने का सही कारण क्या है?         उत्तर :-  निर्माता द्वारा इसे आगे और संसाधित नहीं किया जा सकता है 

12. दक्षिण भारत में मंदिरों के प्रांगण में बने ऊंचे द्वारों को किस नाम से जाना जाता है?         उत्तर :- गोपुरम 

13.  कौन सी फसल भारत में व्यावसायिक खेती के लिए स्वीकृत एकमात्र अनुवांशिक रूपांतरित ( Genetically Modified) फसल है?        उत्तर :- बीटी कपास 

14.  किस खिलाड़ी ने आईपीएल 2023 में ऑरेंज कप जीता?        उत्तर :- शुभमन गिल

15. संविधान (अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति) आदेश ( द्वितीय संशोधन) विधेयक 2022 ने उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में किस समुदाय को अनुसूचित जनजाति के रूप में मान्यता दी?         उत्तर :- गोंड

16.  कौनसी सरकारी योजना भारत में युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान करती हैं?        उत्तर :- प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 

17.  विधवा पुनर्विवाह संघ (1861) के संस्थापक के रूप में किसे जाना जाता है?        उत्तर :- महादेव गोविंद रानाडे

18.  भारत के किस राज्य में एल्युमिनियम प्रगलन संयंत्रों की संख्या सर्वाधिक है?        उत्तर :- ओडिशा 

19.  फरवरी 2023 तक अदिति अशोक ने कुल मिलाकर कितनी बार LET (लेडीज यूरोपीयन टूर) खिताब जीता?      उत्तर :- चार बार 

20. भारतीय संविधान का कौन सा अनुच्छेद जबरन श्रम को प्रतिबंधित करता है और शोषण को रोकता है?         उत्तर :- अनुच्छेद 23

21. 1956 में प्रख्यात भरतनाट्यम नृत्यांगना रुक्मिणी देवी अरूंडेल को किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया?         उत्तर :- पद्म भूषण 

22. किस वर्ष जाॅन एलेक्जेंडर न्यूलैंड ने परमाणु भार के क्रम में व्यवस्थित रासायनिक तत्वों की आवर्तिता का प्रस्ताव देते हुए अष्टक के नियम की नई अवधारणा प्रतिपादित की?         उत्तर :- 1865

23. लॉन टेनिस में जोड़ी में खेले जाने वाले मैच के लिए कोर्ट की चौड़ाई कितनी होती है?         उत्तर :- 36 फीट

24.  जब सामान्य ब्याज दर बहुत कम स्तर पर पहुंच जाती है तो क्या होता हैं?        उत्तर :- अधिकांश लोग भविष्य में ब्याज दर बढ़ने कि उम्मीद करते हैं 

25.  भारत में कौन सा राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांतों का गांधीवादी सिद्धांत है?        उत्तर :- ग्राम पंचायत का गठन 




और प्रश्न जो आपको जानने चाहिए :- 
























एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ